पटना ग्रामीण: पटना में तेज़ी से फैल रहा है कोरोना, फिर मिले 6 नए मरीज़
पूरे देश के साथ-साथ पटना में भी कोरोना के संक्रमण तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुधवार सुबह 8:00 बजे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा सभी राज्यों में कोविड-19 के संक्रमण को लेकर आंकड़ों को जारी किया गया है। इस आंकड़े के अनुसार बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 22 हो गई है। वहीं मंगलवार को सिर्फ पटना में हीं 6 कोरोना के मरीज पाए गए हैं।