पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर फिर पहुंचे किन्नर, सोहर गा रही महिलाओं के साथ मजाकिया अंदाज में हुई तू-तू मैं-मैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी में शामिल होने के लिए बुधवार को पहले से ही कमला नेहरू नगर की महिलाएं सोहर गा रही थी, लेकिन उसके बाद वहां किन्नर भी पहुंच गई। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे किन्नरों ने पहले तो वहां सोहर गा रही महिलाओं के साथ मजाकिया लहजे में तू तू मैंने किया।