पटना ग्रामीण: मंत्री मंगल पांडे के आवास के बाहर उनकी तस्वीर पर पोती गई कालिख, नेम प्लेट पर भी फेंका गया गोबर
रेप पीड़िता बच्ची के इलाज में बरती गई लापरवाही और उसके बाद बच्ची की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे मंत्री मंगल पांडे के सरकारी आवास का घेराव किया। मंगल पांडे के आवास के बाहर एक पोस्टर भी लगा हुआ था,जिस पर मंगल पांडे की तस्वीर बनी हुई थी,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस तस्वीर पर कालिख पोत दी।