कोडरमा: घर से भागे 10 वर्षीय बच्चे को RPF कोडरमा ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत दून एक्सप्रेस से किया दस्तयाब
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दून एक्सप्रेस से एक 10 वर्षीय बच्चे को बरामद किया है। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा को सूचना मिली थी कि बच्चा घर से भाग कर ट्रेन में सफर कर रहा है। जिसके बाद उसका रेस्क्यू करते हुए उसे बेहतर देखभाल के लिए चाइल्ड लाइन कोडरमा को सौंप दिया गया।