आज श्रीनाथजी मंदिर में होगा पारंपरिक खेकरा उत्सव! 🐄✨
दीपावली के पावन अवसर पर आज मंदिर से बाहर निकलेंगी गौमाताएं और ग्वालबालों के साथ खेला जाएगा सदियों पुराना अनूठा उत्सव – खेकरा।
घुंघरुओं की झंकार, गौमाताओं की अठखेलियां और भक्तों का उत्साह… नाथद्वारा की इस अनूठी परंपरा के साक्षी बनेंगे श्रद्धालु।