दीपपुरा में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का ग्रामीणों व पंच-पटेलों ने किया भव्य स्वागत
करौली के गांव दीपपुरा में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आगमन पर सरपंच प्रतिनिधि व गांव के पंच-पटेलों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विरबास रामरूप (सेवानिवृत्त फॉरेस्टर), सरपंच रामनिवासी सहित ग्रामीणों ने मंत्री डॉ. मीणा को साफा व फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मंत्री डॉ. मीणा ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।