*पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड भर्ती का किया निरीक्षण, अर्दली रूम कर दिए निर्देश*
*जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 24 जुलाई 2026*
*पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह* ने आज पुलिस लाइन बस्ती में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती के अंतर्गत आयोजित *अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण डीवी/पीएसटी* का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई बैठने, पेयजल, छाया और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने *क्षेत्राधिकारी लाइन कुलदीप सिंह यादव* की मौजूदगी में पुलिस लाइन में *अर्दली रूम* किया। अर्दली रूम के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और अनुशासन, ड्यूटी, वर्दी व साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता से बेहतर व्यवहार करने पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*संवाददाता*
*हरि ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 24, 2026