पायकपुर में चलती कार में अचानक लगी भीष*ण आ**ग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दुबौलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर पायकपुर के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, कार हरियाणा की बताई जा रही है। चालक सिकरीगंज से हरियाणा जा रहा था। इसी दौरान पायकपुर के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने तत्काल कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कार को नुकसान पहुंचने की आशंका है। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया।
Basti, Basti | Nov 25, 2026