सतना कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को रावना टोला से गिरफ्तार किया, उसे न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।
सतना की कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को रावना टोला से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे आरोपी गोलू चौधरी ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर दीपक चौधरी पर पत्थर पटक कर जान लेवा हमला कर दिया था और मौके से फरार हो गया था जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया था।