सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोहावल में होली के दिन शराबखोरी के बाद हुए विवाद और मारपीट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों के नाम राजू केवट कुंदन केवट मोनू खान और मनोज केवट बताया जा रहा है । पुलिस आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में लिखापढ़ी करने के बाद बुधवार की शाम 4:30 बजे मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई है ।