मैहर के सरला नगर में दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से 6 लोग घायल, विवाद का कारण अज्ञात, घायलों को सतना रेफर
मैहर के सरला नगर में दो पक्षों में लाठी डंडे चलने से प्रेम बसोर समीर मालिक सज्जन मलिक आकाश मलिक मोनू बसोर और महिला फूलमती मलिक घायल हो गई । मारपीट करने वाले पड़ोसी के नाम सुरेश बसोर शनि बसोर संजय बसोर सचिन बसोर और 3-4 अन्य बताए जा रहे हैं । विवाद की वजह अभी अस्पष्ट है, घायलो को एक्सरे के लिए बुधवार की दोपहर 3 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।