मटेहना के गडरा रेलवे फाटक के पास से बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने कोलगवां थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट
रामपुर चौरासी के हनुमानगंज निवासी राजलाल चौधरी बाइक से ससुराल मोहन्ना गांव जा रहा था । राजलाल गडरा रेलवे फाटक के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बाथरूम करने लगा । तभी दो अज्ञात युवक आए और बाइक लेकर रफू चक्कर हो गए । बुधवार की सुबह 11 बजे पीड़ित रजलाल चौधरी कोलगवां थाने पहुंचा और बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बाइक तलाश में जुट गई है ।