BAGHPAT DESK : बागपत में मावा भट्ठियों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 95 किलो मावा कराया नष्ट
बागपत। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बागपत जनपद में बड़ी छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान मावा भट्ठियों से 10 विधिक नमूने संग्रहित किए गए, जबकि अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर अवस्था में रखे गए 95 किलोग्राम मावा को मौके पर ही नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 27,900 रुपये बताई गई है।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी बागपत के आदेश के अनुपालन में 26 अगस्त की मध्यरात्रि सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डी.पी. सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।
टीम ने तहसील बड़ौत के ग्राम टीकरी में जमशेद मंसूर की मावा भट्टी से मावा और मिश्रित दूध के विधिक नमूने लिए। वहीं संदीप तथा सोनू उर्फ गुल्लू की मावा भट्ठिय
Baghpat, Bagpat | Aug 27, 2026