BAGHPAT DESK : बागपत में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छापेमारी कर 385 किलो मावा नष्ट कराया, जबकि 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया गया है।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की।
गौरीपुर मोड़ पर मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रहे एक आईसर कैंटर को रोककर जांच की गई। कैंटर से करीब 320 किलो मावा बरामद हुआ, जिसे अस्वच्छ परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था। टीम ने मावे के नमूने लेने के बाद करीब 89 हजार 600 रुपये कीमत का मावा नष्ट करा दिया।
वहीं बड़ौत के सादिकपुर सिलौली गांव में मावा भट्टी पर कार्रवाई करते हुए 65 किलो मावा नष्ट किया गया और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया गया।
इसके अलावा मंगरौली और हिसाबदा गांवों की मावा भट्टियों से भी नमूने लेकर जांच के लि
Baghpat, Bagpat | Aug 26, 2026