BAGHPAT DESK : बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने से सियासी बवाल मच गया है। पोस्टरों पर लिखे विवादित संदेश को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।
बागपत में पोस्टर दिखाई देते ही सपाई भड़क उठे। वंदना चौक से पाली गांव के बीच कई जगहों से पोस्टर हटाए गए। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और अन्य नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर एसपी कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। एसपी सूरज राय ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और 48 घंटे में पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, गाजियाबाद में पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए, जबकि हापुड़ में सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर कार्रवाई की मांग �
Baghpat, Bagpat | Aug 27, 2026