कायमगंज: शमशाबाद में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल रेफर, दंपती का सीएचसी में इलाज
शमशाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। घायल दंपती का सीएचसी शमशाबाद में इलाज चल रहा है। पहला हादसा शमशाबाद ढाईघाट रोड पर हुआ। ग्राम सुल्तानगंज खरेंटा निवासी राघव पुत्र शीशपाल बाइक से शमशाबाद बाजार आया था।काम निपटाकर घर लौटते समय सामने से आ रही बाइक ने बाइक में टक्कर मार दी।