सोनो: मोबाइल झपट्टामारी की घटना का हुआ पर्दाफाश, सरगना सहित दो अपराधियों को सोहजाना से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sono, Jamui | May 16, 2024 झाझा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मोबाइल झपट्टामार के सरगना सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। एक मोबाइल भी बरामद हुआ है दोनों अपराधी मोबाइल चोरी एवं बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। दोनों के विरुद्ध रेल थाना में केस दर्ज है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी की गिरफ्तारी सोहजाना से की गई है।