सोनो: चरकापत्थर थाना की पुलिस ने एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो डिलेवरी ब्वाय को किया गिरफ्तार
Sono, Jamui | May 14, 2024 गुप्त सूचना के आधार पर चरका पत्थर थाना की पुलिस ने शराब की डिलेवरी करते दो डिलेवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बोतल अंग्रेजी शराब और अपाची बाइक को जब्त किया गया। गिरफ्तार डिलीवरी बॉय की पहचान चार का पत्थर थाना क्षेत्र के विजया गांव निवासी दीपक कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है।