सोनो: पंचायतों के विकास कार्य को लेकर BDO ने प्रखंड कार्यालय में मुखियाओं के साथ की बैठक
Sono, Jamui | May 14, 2024 पंचायत में चल रहे विकास कार्य, स्वच्छता को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ रविजी की अध्यक्षता में एक बैठक पंचायत के मुखिया के बीच आयोजित की गई। जिसमें बीपीआरओ जिशान आरीफ भी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत में स्वच्छता को लेकर कचरा प्रबंधन यूनिट, नेडेप, सोख्ता का निर्माण, स्वच्छताकर्मी का काम काज, कचरा का नियमित उठाव सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई।