सोनो: केशोफरका पंचायत के उपमुखिया पर लगा अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज
Sono, Jamui | May 14, 2024 केशोफरका पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर को सामुदायिक भवन विजैया में मुखिया गणेश तूरी की अध्यक्षता में कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन कराया।मत विभाजन में उप मुखिया के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। ऐसे में बहुमत का मत पाकर निशिकांत कुमार उप मुखिया के पद पर बने।