कलान: सनाय तिराहे से पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
थाना कलान पुलिस ने बीते दिन की शाम सनाय तिराहे से एक व्यक्ति को दोनों हाथों में प्लास्टिक की पिपिया में अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम जोगिंदर निवासी बारा कलाँ बताया। पुलिस ने आज बताया कि आरोपी पर आरोप पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।