कलान: मिर्जापुर में टेंपो से घायल की अस्पताल में हुई मौत पत्नी की तहरीर पर अज्ञात टेंपो चालक पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर में खोया मंडी के पास 29 मार्च को तेज गति से जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया था ।जिसमे करीब आठ सवारियां घायल हो गई थी। जिसमें थाना क्षेत्र के गांव हबीबुल्लापुर ऊर्फ अम्रतापुर निवासी रतन पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई । जिस पर आज मृतक की पत्नी अरुणा देवी ने आज थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।