कलान: थाना परिसर कलान में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की हुई मीटिंग
शाहजहांपुर जनपद के थाना परिसर कलान में आज बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव, आगामी त्योहारों ईद एवं चैत्र नव रात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने लोगों से त्यौहारों पर शांति व सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होने कहा त्यौहार मिलजुल कर मनाए। ईद-उल-फितर के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखे।