कलान: गांव सनाय में पुरानी कहा सुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे ,पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगो पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव सनाय में बीते दिन मोनू मोटरसाइकिल से गांव पहुंचा , तभी अनुराग पक्ष के लोगों से कहा सुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षो में गाली गलौज हुआ और जमकर लाठी डंडे चले ।जिससे 6 लोग घायल हो गए। पुलिस में अनुराग की तरफ से तहरीर दी गई, वहीं दूसरी तरफ मोनू के तरफ से भी मारपीट की तहरीर दी गई। दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।