माण्डल: पूर्व मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में निकली पांचवीं विशाल कांवड़ यात्रा, हरणी महादेव में होगा जलाभिषेक
माण्डल। विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सावन के पवित्र माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर सोमवार, 24 अगस्त को पांचवीं विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में निकलने वाली इस कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।