राजापाकर: राजापाकर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मनाई गई कस्तूरबा गांधी जयंती
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के के बाकरपुर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बाकरपुर के परिसर में कस्तूरबा गांधी के जयंती के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सादगी, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। तथा कस्तूरबा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया यह जानकारी विद्यालय का पुराना अध्यापक ने रविवार को शाम 5:00 बजे दिया।