जोधपुर: माता का थान इलाके में कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर महिला से मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप, लेन-देन के विवाद की आशंका
माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में मारपीट किए जाने का प्रकरण सामने आया। कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। मामले में आपसी लेन देन का विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। महिला जब थाने पहुंची तो वह बेहोश गई थी और उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस की तरफ से गहन पड़ताल की जा रही है।