जोधपुर: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पहुंचे जोधपुर, एयरपोर्ट पर मीडिया से की बात
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज एक निजी समारोह में शिरकत करने के लिए हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचे। एअरपोर्ट पर मीडिया से बात करने हुए उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार मोहन यादव के नेतृत्व में अच्छी चल रही है। यहां भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बढ़िया कार्य हो रहा है। दोनों ही राज्यों में सरकार अपना काम अच्छा कर रही है।