जोधपुर: उदय मंदिर थाना क्षेत्र के उम्मेद राजकीय स्टेडियम के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी
उम्मेद राजकीय स्टेडियम स्थित नागरिक सहकारी बैंक के बाहर आज सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना के बाद उदय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।और शवकी पहचान में जुटी है।पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि उम्मेद राजकीय स्टेडियम स्थित नागरिक सहकारी बैंक के बाहर आज सुबह एक व्यक्ति मृत पड़ा है। शव को MGH अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है