जोधपुर: जालोरी गेट के भीतरी शहर हाथी चौक में बीती रात को अज्ञात ने घर के बाहर खड़े दुपहिया वाहन को लगाई आग।
जोधपुर के जालोरी गेट के भीतरी शहर हाथी चौक में बीती रात को अज्ञात ने घर के बाहर खड़े दुपहिया वाहन को आग लगा दी। इसके बाद दुपहिया वाहन जलकर राख हो गया। दुपहिया वाहन मालिक लेखा पुरोहित ने बताया कि पड़ोसियों ने फोन पर बताया इसके बाद नीचे आकर देखा तो मेरी गाड़ी जल रही थी पानी डालकर बुझाने की कोशिश की लेकिन भीषण आग पर चलती गाड़ी जलकर राख हो गई।