प्रतापगढ़: संडौरा गांव के युवक को मारी गई गोली, जांच करने पहुंचे अधिकारी
संडौरा गांव निवासी मोहम्मद शोएब को रविवार को गोली मार दी गई। उसके दाहिनी तरफ सीने पर गोली लगी है। उसे इलाज के लिए ड्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी थाना अध्यक्ष आदित्य सिंह रात करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंचे और मौका मुहाना किया।