प्रतापगढ़: नचरौला प्राथमिक विद्यालय पुलिया के पास से दहेज हत्या के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
उ0नि0 गिरिजाशंकर दुबे मय हमराह थाना आसपुर देवसरा द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी विवेचना के दौरान वांछित 02 अभियुक्तों सोनू गौतम पुत्र रामबरन गौतम व नीरज गौतम पुत्र रामबरन गौतम निवासी ग्राम नचरौला थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को नचरौला प्राथमिक विद्यालय पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए आरोपियों को रविवार की शाम जेल भेज दिया।