प्रतापगढ़: दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग ने सदर समेत 6 स्थानों पर की छापेमारी, 13 कुंतल नकली मिठाई बरामद
दीपावली पर्व को दृष्टगत खाद्य विभाग ने सदर समेत 6 स्थानो पर रविवार शाम 5 तक छापेमारी की गई। जिसमे नकली मावा और मिठाई के कुल 6 सैम्पल लिए गए। खाद्य पदार्थों की नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया की दिवाली पर्व की दृष्टि उनकी टीम में लगातार बाजारों में पहुंचकर छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।