प्रतापगढ़: ओझाकापुरवा गांव के जंगल में छात्रा को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने वालों पर दर्ज कराया मुकदमा, वीडियो
कोतवाली देहात इलाके की बीए की एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ ओझा का पुरवा गांव के जंगल में सई नदी के किनारे गई हुई थी। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में गांव के चार युवकों ने पकड़ लिया। पकड़ने वाले युवकों ने दोनों का वीडियो बनाया और फटकार लगाकर जंगल से भाग दिया। वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे को मंगेतर बता रहे हैं और जल्द शादी होने की बात कबूल रहे हैं।