प्रतापगढ़: मांधता इलाके के अकारीपुर की महिला ने ससुरालजनों द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत एसपी से की
मांधता इलाके के अकारीपुर निवासिनी सुनीता ने रविवार को शाम 4 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया उसके पति ,सास और ससुर द्वारा घर से निकाल दिया गया है। पीड़िता ने कई बार मामले की शिकायत स्थानीय थाने में किया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। पीड़िता ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।