बारां: शहर में अतिकर्मियों के खिलाफ कोतवाली थाना, नगर परिषद व यातायात पुलिस ने मिलकर की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सडक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अतिक्रमण मुक्त सडक को लेकर गुरूवार को कोतवाली थाना पुलिस, नगर परिषद और यातायात पुलिस की ओर से अतिक्रमियों पर कार्रवाई की गई। सभी व्यापारियो को बुलाकर आपसी सहमति लेकर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा निजी वाहन से एलाउंस कराकर पांच दिन से रोज अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा रही थी।