बोलबा: 2018 में बोलबा में हुई तिहरी हत्या के आरोपी को 20 वर्ष कारावास और ₹20,000 जुर्माने की सज़ा
Bolba, Simdega | Sep 14, 2026 सिमडेगा एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने सोमवार को 1 बजे बोलबा थाना कांड संख्या 14/2018 के तहत दर्ज ट्रिपल मर्डर मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी गुड्डू सिंह को 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा सुनाई। लोक अभियोजन निशि कच्छप ने बताया कि घटना 20 फरवरी 2018 की है।