निज़ामाबाद: गलत खाते में ट्रांसफर हुए 30 हजार रुपये, साइबर पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराए वापस
आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद की साइबर पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक युवक के 30 हजार रुपये उसके बैंक खाते में आज मंगलवार के दिन सुबह 11 बजे वापस कराकर सराहनीय कार्य किया जानकारी के अनुसार, त्रिमुहानी निवासी अमन बरनवाल ने 5 फरवरी 2026 को YONO SBI के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर करते समय IFSC कोड में हुई त्रुटि के कारण 30 हजार रुपये गलत बैंक खाते मे गया था