हिमाचल प्रदेश के शिकुला पास के पास अचानक हुए हिमस्खलन से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। उस समय मौजूद पर्यटक बाल-बाल बच गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। #ShikulaPass #Avalanche #HimachalPradesh #HimachalNews #BreakingNews #ViralVideo #TouristSafety #MountainWeather #EkNazarHimachalNews #Himachal