आबू रोड: आबूरोड के मानपुर में नगर पालिका ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक
आबूरोड में राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत मनाए जा रहे स्वच्छ सप्ताह के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसको लेकर अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार झिगोंनिया के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष पहल की गई।