प्रतापगढ़: गोई गांव के पास बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक छीनी, एसपी से की गई शिकायत
उडैयाडीह गांव निवासी सुरेंद्र कुमार गौतम पुत्र बाबुललाल शनिवार की रात करीब 8 बजे निमंत्रण खाकर वापस आ रहा था। जैसे ही दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोई गांव गेट के पास पहुंचा था तीन अज्ञात बदमाशों उसे रोक कर तमंचा लगा दिए और उसकी बाइक छीन कर जामताली की तरफ भाग निकले। घटना की तहरीर थाने में रविवार की रात में ही दी गई। जब रविवार की शाम तक एफआईआर दर्ज नही हुई है।