प्रतापगढ़: कोहड़ौर इलाके के सरौली मोड़ से हत्या के प्रयास के मामले में 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोहड़ौर इलाके के सरौली मोड़ से हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सीओ सिटी ने बताया की रविवार शाम 4.10 बजे दोनों को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में शेर बहादुर यादव उर्फ पप्पू पुत्र सत्य नारायण यादव औऱ शिव कुमार यादव पुत्र शेर बहादुर यादव निवासी सरौली है।