प्रतापगढ़: चण्डीगढ़ के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को अतरसंड गांव से किया गया गिरफ्तार
अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो और कहीं पर भी जाकर क्यों न छिप जाये, वह पुलिस के रडार से नहीं बच सकता है । थाना कोहंडौर पुलिस तथा चण्डीगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने चण्डीगढ़ के मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस रविवार की शाम 5:00 बजे न्यायालय के समय प्रस्तुत करते करने के लिए जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ ले गई।