प्रतापगढ़: अपर पुलिस महानिदेशक यातायात ने प्रतापगढ़ में अयोध्या प्रयागराज हाईवे स्थित सेक्टर 31 पुलिस पिकेट का किया निरीक्षण
अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के0 सत्यनारायण रविवार शाम 5 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित सेक्टर 31, पुलिस पिकेट व इंटरसेप्टर वाहन का निरीक्षण किया ।