इटाढ़ी: बिहार अग्निशमन सेवा के तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण, मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Itarhi, Buxar | May 7, 2026 बिहार अग्निशमन सेवा के तत्वावधान में जिले में व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुबास सिंह के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, सब ऑफिसर भानु प्रताप एवं अन्य कर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण, मॉक ड्रिल और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।