बटियागढ़: पाली पहुंचे दमोह सांसद राहुल सिंह, जूड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना का लिया जायजा
दमोह सांसद राहुल सिंह आज रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे बटियागढ ब्लाक की ग्राम पंचायत पाली पँहुचे,यंहा उन्होंने जूड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना का जायजा लिया और जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा भी की,इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे,नरेंद्र व्यास सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी रही