बटियागढ़: रजपुरा के आदिवासी अंचलों में जलसंकट, ग्रामीण परेशान जिम्मेदार बेखबर #jansamasya
रजपुरा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लोग इन दिनों जलसंकट की समस्या से जूझ रहे हैं, अंचल के श्यामरसिंगी,किसानपुरा, ककरा आदि गांव में अधिकतर हैंडपंपों ने दम तोड़ दिया,जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंपों से हवा निकल रही जिससे लोग पानी के लिए परेशान हैं, ऐसे में गिने चुने हैंडपंप जो पानी दे रहे हैं उनपर लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही है,