बटियागढ़: हारट का भदभदा वाटरफाल फिर गुलज़ार, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग, सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम
बटियागढ ब्लाक के हारट गांव के पास से सुनार नदी का भदभदा वाटर फाल एक बार फिर गुलजार हो गया,गर्मी उमस से राहत पाने यंहा सैकड़ो की संख्या में लोग नहाने के लिए पँहुच रहे हैं। वॉटर फॉल में युवक,युवतियां सहित कई लोग अपने परिवार के साथ बेफिक्र होकर नहाने का आनंद ले रहे है..दूसरी ओर प्रशासन द्वारा यंहा सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कोई इंतजाम नही किये गए है