बटियागढ़: रजपुरा मड़ियादो मार्ग पर ऑटो की टक्कर से बाइक चालक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
रजपुरा मड़ियादो मार्ग पर कंचन नाला के पास ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई,हादसे में बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई गई,जानकारी के अनुसार मड़ियादो की ओर से आ रहे ऑटो वाहन की विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक से भिड़ंत हो गई।