Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

मंदसौर: उज्जैन मंडी प्याज़ का भाव । #PrincePatidar #Ujjain #MandiBhav

Mandsaur, Mandsaur | Jul 21, 2022

MORE NEWS

मलेरिया जन जागरूकता हेतु प्रदर्शनी  का हुआ आयोजन

 मलेरिया निरोधक माह जून के अंतर्गत मलेरिया जनजागरूकता बढ़ाने के उद्धेश्य से मलेरिया विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में मलेरिया जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मलेरिया जनजागरूकता पोस्टर केनोपी के साथ लार्वा का आमजन को डिमांन्सट्रेसन किया गया। जिसमें पैम्पलेट वितरण के साथ ओपीडी में आए बुखार के रोगियों की मलेरिया जांच की गई प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.गोविन्दसिंह चैहान एवं सिविल सर्जन डॉक्टर बी एल रावत द्वारा किया गया 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि कि मलेरिया माह जून के अंतर्गत जिले से लेकर ग्राम स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। डॉ बी एल रावत ने कहा कि प्रत्येक बुखार के रोगी की मलेरिया जांच जरूर की जानी चाहिए एवं मलेरिया सकारात्मक आने पर पूर्ण इलाज लेना चाहिए।

जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ.दीपा पाठक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मलेरिया इलेमिनेशन का लक्ष्य 2030 तक रखा गया है। विगत वर्ष मलेरिया के 19 केस पाए गए थे। जिसमें सबसे ज्यादा सकारात्मक केस सीतामऊ विकासखंड में पाए गए, सभी को बारिश के समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। घरों के पानी को ढक्कर रखें। प्रतिमाह कूलरों, की सफाई करें। जानवरों एवं चिडियों के सकोरों के भी प्रति सप्ताह सफाई करके बदलले रहे। मलेरिया की रोकथाम ही सबसे बेहतर उपाय है।

#मंदसौर 
#Mandsaur

मलेरिया जन जागरूकता हेतु प्रदर्शनी का हुआ आयोजन मलेरिया निरोधक माह जून के अंतर्गत मलेरिया जनजागरूकता बढ़ाने के उद्धेश्य से मलेरिया विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में मलेरिया जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मलेरिया जनजागरूकता पोस्टर केनोपी के साथ लार्वा का आमजन को डिमांन्सट्रेसन किया गया। जिसमें पैम्पलेट वितरण के साथ ओपीडी में आए बुखार के रोगियों की मलेरिया जांच की गई प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.गोविन्दसिंह चैहान एवं सिविल सर्जन डॉक्टर बी एल रावत द्वारा किया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि कि मलेरिया माह जून के अंतर्गत जिले से लेकर ग्राम स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। डॉ बी एल रावत ने कहा कि प्रत्येक बुखार के रोगी की मलेरिया जांच जरूर की जानी चाहिए एवं मलेरिया सकारात्मक आने पर पूर्ण इलाज लेना चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ.दीपा पाठक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मलेरिया इलेमिनेशन का लक्ष्य 2030 तक रखा गया है। विगत वर्ष मलेरिया के 19 केस पाए गए थे। जिसमें सबसे ज्यादा सकारात्मक केस सीतामऊ विकासखंड में पाए गए, सभी को बारिश के समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। घरों के पानी को ढक्कर रखें। प्रतिमाह कूलरों, की सफाई करें। जानवरों एवं चिडियों के सकोरों के भी प्रति सप्ताह सफाई करके बदलले रहे। मलेरिया की रोकथाम ही सबसे बेहतर उपाय है। #मंदसौर #Mandsaur

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

क्लब फुट से ग्रसित 34 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया

राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में वर्ल्ड क्लब फुट डे मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय मंदसौर में क्लब फुट से ग्रसित 10 बच्चों का उपचार किया गया तथा प्रभावित बच्चों के परिवारजनों एवं अन्य नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर इस जन्मजात विकृति की समय पर पहचान एवं शीघ्र उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग एवं अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से अब तक क्लब फुट से ग्रसित 34 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि जन्म के एक सप्ताह बाद ही बच्चे को प्लास्टर लगाना शुरू कर दिया जाए, तो सामान्यतः 7 से 8 प्लास्टर में इस विकृति को ठीक किया जा सकता है तथा बच्चे को भविष्य में विकलांगता से बचाया जा सकता है।

उपचार के बाद बच्चों की नियमित निगरानी एवं फॉलोअप भी किया जाता है। इसके लिए अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों को 4 से 5 वर्ष तक नियमित जांच के लिए बुलाया जाता है तथा उन्हें प्रतिमाह दो बार चिकित्सकीय परामर्श एवं परीक्षण उपलब्ध कराया जाता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से डिलीवरी पॉइंट्स, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स एवं आरबीएसके टीम द्वारा क्लब फुट से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा जाता है।

मंदसौर जिले में क्लब फुट उपचार सेवाएं जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग में उपलब्ध हैं, जहां प्रभावित बच्चों के लिए नियमित साप्ताहिक क्लिनिक संचालित किए जाते हैं। अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलीमिनेटिंग क्लब फुट के सहयोग से प्रशिक्षित चिकित्सकों, आवश्यक उपकरणों एवं व्यवस्थित फॉलोअप प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

#मंदसौर 
#Mandsaur

क्लब फुट से ग्रसित 34 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में वर्ल्ड क्लब फुट डे मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय मंदसौर में क्लब फुट से ग्रसित 10 बच्चों का उपचार किया गया तथा प्रभावित बच्चों के परिवारजनों एवं अन्य नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर इस जन्मजात विकृति की समय पर पहचान एवं शीघ्र उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग एवं अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से अब तक क्लब फुट से ग्रसित 34 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि जन्म के एक सप्ताह बाद ही बच्चे को प्लास्टर लगाना शुरू कर दिया जाए, तो सामान्यतः 7 से 8 प्लास्टर में इस विकृति को ठीक किया जा सकता है तथा बच्चे को भविष्य में विकलांगता से बचाया जा सकता है। उपचार के बाद बच्चों की नियमित निगरानी एवं फॉलोअप भी किया जाता है। इसके लिए अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों को 4 से 5 वर्ष तक नियमित जांच के लिए बुलाया जाता है तथा उन्हें प्रतिमाह दो बार चिकित्सकीय परामर्श एवं परीक्षण उपलब्ध कराया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से डिलीवरी पॉइंट्स, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स एवं आरबीएसके टीम द्वारा क्लब फुट से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा जाता है। मंदसौर जिले में क्लब फुट उपचार सेवाएं जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग में उपलब्ध हैं, जहां प्रभावित बच्चों के लिए नियमित साप्ताहिक क्लिनिक संचालित किए जाते हैं। अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलीमिनेटिंग क्लब फुट के सहयोग से प्रशिक्षित चिकित्सकों, आवश्यक उपकरणों एवं व्यवस्थित फॉलोअप प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। #मंदसौर #Mandsaur

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अंजनी उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, कचरा पृथक्करण का दिया संदेश
गरोठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा बोलिया रोड स्थित अंजनी उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 की जानकारी देते हुए घरों एवं संस्थानों में स्रोत स्तर पर कचरे को चार भागों में अलग-अलग एकत्रित करने की अनिवार्यता के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि कचरे का उचित पृथक्करण स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, उपाध्यक्ष महेश मालवीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, पार्षद एवं सभापति सतीश गुजराती, पार्षद अर्जुन सोलंकी, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षद प्रतिनिधि एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर अंजनी उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, कचरा पृथक्करण का दिया संदेश गरोठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा बोलिया रोड स्थित अंजनी उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 की जानकारी देते हुए घरों एवं संस्थानों में स्रोत स्तर पर कचरे को चार भागों में अलग-अलग एकत्रित करने की अनिवार्यता के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि कचरे का उचित पृथक्करण स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, उपाध्यक्ष महेश मालवीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, पार्षद एवं सभापति सतीश गुजराती, पार्षद अर्जुन सोलंकी, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षद प्रतिनिधि एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Mandsaur, Mandsaur | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर वन, मंदसौर में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखरे सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।

#WorldEnvironmentDay2026 
#Mandsaur 
#मंदसौर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर वन, मंदसौर में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखरे सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। #WorldEnvironmentDay2026 #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं का मिला रोजगार, 220 युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के हितग्राहियों को 15 लाख का चेक वितरित

जिले में रोजगार उन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई सीतामऊ में जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंदसौर के संयुक्त समन्वय से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सुवासरा विधायक श्री हरदीपसिंह डंग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री डंग ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने तथा अपने क्षेत्र में ही रोजगार एवं व्यवसाय के अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा आत्मनिर्भर बनकर न केवल स्वयं का विकास करें, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें।

मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 220 युवक एवं युवतियों ने पंजीयन कराया। मेले में उपस्थित सात निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 149 युवक-युवतियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी युवाओं को प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत हितग्राहियों को 15 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।

मेले में आदिम जाति कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मध्यप्रदेश आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया।

#मंदसौर 
#Mandsaur

सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं का मिला रोजगार, 220 युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के हितग्राहियों को 15 लाख का चेक वितरित जिले में रोजगार उन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई सीतामऊ में जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंदसौर के संयुक्त समन्वय से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सुवासरा विधायक श्री हरदीपसिंह डंग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री डंग ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने तथा अपने क्षेत्र में ही रोजगार एवं व्यवसाय के अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा आत्मनिर्भर बनकर न केवल स्वयं का विकास करें, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 220 युवक एवं युवतियों ने पंजीयन कराया। मेले में उपस्थित सात निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 149 युवक-युवतियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी युवाओं को प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत हितग्राहियों को 15 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। मेले में आदिम जाति कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मध्यप्रदेश आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया। #मंदसौर #Mandsaur

Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026